हरियाणा, झज्जर : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज झज्जर के कुलाना में सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की सामाजिक, सांस्कृतिक दिशा को मोड़ने वाले पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण किया।अनावरण कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि वीरता हरियाणा की हवाओं में तैरती है। देश ही नहीं विदेशों में ये बात मानी जाती है। हरियाणा के हर गांव में हमारे सैनिकों की कहानी है। हमारे यहां के जवान देश की सरहदों की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि मातनहेल में सैनिक स्कूल की फीसीबिलिटी देखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने सीएम मनोहर लाल की तारीफ की। राजनाथ ने कहा कि मनोहर लाल जनता के लिए काम करने वाला संत प्रकृति के मुख्यमंत्री हैं। सत्ता के शिखर पर भी उनके दामन पर एक भी दाग नहीं है। इस दौरान उन्होंने विपक्षा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगो के हाथ में कमल देखकर उसे भाजपा का प्रतीक बता दिया जाता है। कमल को 1950 में राष्ट्रीय फूल घोषित किया गया था क्योंकि यह भारत का सांस्कृतिक प्रतीक है। 1857 के संघर्ष में, स्वतंत्रता सेनानियों ने एक हाथ में रोटी और दूसरे हाथ में कमल लेकर लड़ाई लड़ी थी।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





