हिमाचल प्रदेश शिमला : हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच ऊना में 34, शिमला और कांगड़ा में आठ साल बाद जनवरी में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में जनवरी में मार्च जैसी तपिश हो रही है। मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ों में भी दिन के समय पसीने छूटने लगे हैं। ऊना में जनवरी 1991 में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा था। यहां पारा 27.6 डिग्री रहा। शिमला में जनवरी 2018 में पारा 20.6 डिग्री था, आज 20.2 डिग्री रहा। कांगड़ा में भी जनवरी 2018 में पारा 24.5 डिग्री था, मंगलवार को पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी बीच हिमाचल में बुधवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू एवं चंबा में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार और वीरवार को मौसम साफ रहेगा।
राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु के बीच महामुकाबला आज
असम, गुवाहाटी : असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम में कल आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल...
Read more






