हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम ने फिर करवट बदली है। आज सुबह रोहतांग दर्रा सहित घाटी की ऊंची चोटियों में रुक-रुककर बर्फबारी हुई है। इससे क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल के आठ जिलों में आज और कल बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम पारा गिरने से इन क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने के आसार हैं। 12 से 14 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 15 व 16 फरवरी को कुछ स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 6.5, भुंतर 5.4, कल्पा 0.4, धर्मशाला 5.2, ऊना 3.6, नाहन 8.5, केलांग -4.0, पालमपुर 7.5, सोलन 5.2, मनाली 5.4, कांगड़ा 9.9, मंडी 7.6, बिलासपुर 6.7, चंबा 8.8, डलहाैजी 8.0, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुकुमसेरी -3.1, सेऊबाग 4.5, बरठीं 6.2, सराहन 7.7 व ताबो में -5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रियान पराग 3 मैचों के लिए होंगे कप्तान
असम, गुवाहाटी : आईपीएल 2025 के पहले तीन मुकाबलों में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे। असम के बल्लेबाज...
Read more