हिमाचल प्रदेश, शिमला : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ऊना के अंब में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण में मोदी जी 310 पार कर गए हैं। अब सातवें चरण वालों पर 400 पार की जिम्मेदारी है। राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे हैं। इस दाैरान शाह ने अनुराग ठाकुर की जमकर तारीफ की। ठाकुर ने देशभर के युवाओं को लांब बंद करने का काम किया। खेल के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। अनुराग ने पूरे हिमाचल के विकास का काम करवाया। शाह ने कहा कि मोदी का हिमाचल के लिए ज्यादा ही लगाव है। कई बार तो गुजरात वालों को ईर्ष्या होती है कि मोदी गुजरात के हैं या हिमाचल के। शाह ने कहा कि पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा, हम इसे लेकर रहेंगे। शाह ने कांग्रेस पर भी सियासी निशाना साधा। कहा कि राहुल बाबा व उनकी बहन प्रियंका शिमला में तो आते हैं, लेकिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। वो अपने वोट बैंक से डरते हैं। ये रोहिंग्या घुसपैठिए इनका वोट बैंक है। शाह ने कहा कि 10 साल में यूपीए सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए। कहा कि थोड़ी गर्मी बढ़ने पर राहुल बाबा छुट्टी पर थाईलैंड, बैंकॉक चले जाते हैं। 4 जून को चुनाव नतीजों के बाद छह जून को राहुल बाबा बैंकॉक जाने वाले हैं। दूसरी ओर दीपावली की भी छुट्टी लिए बिना सरहद पर सेना के जवानों के साथ मिठाई खाने वाले पीएम मोदी हैं।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





