महाराष्ट्र, नागपुर: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा सरमा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की और प्रदेश के विकास कार्यों से उन्हें अवगत कराया।
उन्होंने राज्य में चलाए जा रहे हैं ड्रग्स विरोधी अभियान और अपने 1 माह के शासन के दौरान उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। बताया जाता है कि यह अनौपचारिक मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली।
इसके बाद मुख्यमंत्री रेशमबाग परिसर स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में गये। उन्होंने वहां डॉ. हेडगेवार व गोलवलकर गुरुजी की समाधि पर पुष्पमाला अर्पित किए।