असम, गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हिमंत की यह पहली दिल्ली यात्रा है।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि आज वे प्रधानमंत्री से मिले और उनका आशीर्वाद मांगा। उनके मार्गदर्शन में काम करना मेरे लिए गौरव की बात है। उन्होंने ट्विटर पर उनके प्रति आभार भी जताया। उनकी विशाल दृष्टि ने भारत को समृद्धि की गौरवशाली ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। हमारा राज्य विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदारता से लाभान्वित हुआ है।
वहीं दूसरी हो मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। अपने ट्विटर पर इस बारे में उन्होंने लिखा कि पिछले 2 वर्षों में वित्त मंत्री और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के सदस्य के रूप में काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बतौर मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें उनकी विशेषज्ञता का लाभ मिलता रहेगा। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे।
मालूम हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर चुके हैं