हरियाणा, हिसार : हरियाणा में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आज तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया। रात के समय इस मौसम का सबसे कम तापमान 0.4 रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत के आसार नहीं है। कड़ाके की सर्दी तथा कोहरे का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया है।हिसार शहर का तापमान 2.4 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस, भिवानी मे 4, सिरसा में 5 तथा झज्जर जिले में 3.1 डिग्री तापमान रहा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते हाइवे पर वाहन चलाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में दो दिन आंशिक बादलवाई रहेगी। जिसके चलते रात के समय में मामूली बढ़ोतरी रहेगी। दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी। इस समय कोहरा गिरने से सरसों व गेहूं में सबसे अधिक फायदा होगा।
79.23 प्रतिशत मतदान
असम, गुवाहाटी : असम में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 79.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने...
Read more