• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

असम के मुख्यमंत्री हिमंत में है हिटलर और मुसोलिनी का डीएनए : असम कांग्रेस

The Radar by The Radar
July 9, 2021
in राष्ट्रीय
सरकार बुलाए सर्वदलीय बैठक : रिपुन बोरा
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी: असम कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह से विधायक के एवं शक्तियों को बलपूर्वक कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, उससे उनकी फासीवादी मानसिकता का पता चलता है।

लोकतंत्र में एक व्यक्ति कभी भी इस तरह का आचरण नहीं कर सकता जब तक की उसके पास हिटलर और मुसोलिनी के समान फासीवादी डीएनए न हो। उनके अलोकतांत्रिक तौर-तरीकों को देखकर यह कहना शायद अतिशयोक्ति नहीं होगी कि उनका तथा हिटलर और मुसोलिनी का डीएनए एक ही है।

गुवाहाटी के पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जब कोई व्यक्ति अहंकारी और तानाशाह हो जाता है तो वह जनता को गुमराह करने के लिए इतिहास की गलत व्याख्या करने में अपनी शक्ति का प्रयोग करने की कोशिश करता है। कुछ समय पहले उन्होंने टिप्पणी की थी कि जनसंघ के संस्थापक और हिंदुत्व राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल (वर्तमान बांग्लादेश) के साथ असम के समूह को रोकने में स्व. गोपीनाथ बरदलै का समर्थन किया था।

जहां तक ऐतिहासिक तथ्यों की बात है तो इसमें उनकी कोई भूमिका का जिक्र नहीं है। मुख्यमंत्री मुखर्जी को श्रेय देने की कोशिश कर गोपीनाथ का अपमान कर रहे हैं। ऐसा बयान देकर मुख्यमंत्री संविधान की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने मरियानी से कांग्रेसी विधायक रूपज्योति कुर्मी के भाजपा में शामिल होने के बाद कहा था कि सभी विपक्षी विधायकों को भाजपा का दामन थामने की हिदायत दी थी। हिमंत ने कहा था कि आप लोग पांच वर्षों तक विपक्ष में बैठ कर क्या करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी टिप्पणी की थी कि विधायकों का काम विधानसभा में कानून बनाना भर है। उनके विधानसभा क्षेत्र की उन्नति का काम संबंधित मंत्रियों का होता है। इसकी कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री और पीएचडी करने वाले किसी व्यक्ति से इस तरह के बयान की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि विधायक के पास विधायी एवं वित्तीय दोनों अधिकार होते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई अपराधी भागने की कोशिश करें तो पुलिस उसके पैरों पर गोली चला सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वक्तव्य से राज्य में अराजकता फैल सकती है। मुख्यमंत्री ऐसा करके एक गलत परिपाटी शुरू कर रहे हैं।

Previous Post

पाकिस्तान टीम की करारी हार के बाद अफरीदी ने की हौसला अफजाई

Next Post

पंजाब में साप्‍ताहिक और रात्रिकालीन कर्फ्यू में छूट

Next Post
मेघालय में फिर बढ़ी लॉकडाउन की अवधि

पंजाब में साप्‍ताहिक और रात्रिकालीन कर्फ्यू में छूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
राष्ट्रीय

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम

by The Radar
April 13, 2026
0

उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...

Read more
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

उत्तर कोरियाई ने किया चीन का समर्थन

April 11, 2026
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

गुब्बारा को लेकर मच गया हड़कंप

April 11, 2026
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

April 11, 2026
पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को

एलपीजी की आपूर्ति अब पूरी तरह से बहाल

April 10, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved