असम होजाई : असम के होजाई जिले से सामूहिक बलात्कार की एक जघन्य घटना सामने आई है। डबका के बुरिगंगा झरना पर्यटन स्थल पर एक युवती के साथ पांच लोगों ने बलात्कार किया। बताया जाता है कि पीड़िता अपने प्रेमी के साथ पर्यटन स्थल पर गई थी, जहां पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने प्रेमी को वहीं छोड़ असहाय छोड़ दिया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से प्रेमी ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में डबका पुलिस स्टेशन ले गया और पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को तत्काल बेहोशी के ही हालत में चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ घंटों के बाद ही पुलिस ने हबीगांव से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य चार आरोपियों को पकड़ने के लिए अपना तलाशी अभियान जारी रखा। यहां उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि पिछले कुछ दिनों से यह पर्यटक स्थल कार चोरी, बलात्कार और अन्य असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है, जिससे स्थानीय लोगों और यहां आने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी कोकराझार जिले में एक किशोरी के साथ चलती कार में चार युवकों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। सोनितपुर जिले के गोहपुर में भी एक युवा लड़की का अपहरण कर उसके साथ चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





