असम, लखीमपुर : असम के लखीमपुर जिले के फुलबाड़ी के शांतिपुर गांव के दो अनाथ बच्चों के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानवाधिकार कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इन बच्चों के बारे में मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने बच्चों के बीच आज सुबह उनके आवास पर उपस्थित हुए।

इस दौरान उन्होंने उनकी आर्थिक मदद की। उन्होंने बच्चों को स्वेटर गर्म कपड़े कॉपी कलम पेंसिल और नगद भी भेंट की। गौरतलब है कि विगत दो दशकों से मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में निभाई गई उनकी भूमिकाओं के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई संस्थाओं ने उन्हें पुरस्कारों से नवाजा है।






