मणिपुर, इंफाल : मणिपुर में बिगड़े हालातों हालातों के बीच आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल को वापस बुलाया गया है। वह वर्तमान में श्रीनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।सरकार ने आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल को समय से पहले मणिपुर कैडर में वापस भेजने का आदेश जारी किया है। उप सचिव के एक आदेश के अनुसार बलवाल आईपीएस (एमए-2012) को एजीएमयूटी से मणिपुर कैडर में वापस भेज दिया गया है। गृह मंत्रालय के प्रस्ताव के बाद यह आदेश पारित किया गया है। गृह मंत्रालय के प्रस्ताव के लगभग एक महीने बाद कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। श्रीनगर पुलिस की कमान संभाल रहे राकेश बलवाल को अब मणिपुर में तैनात किया जाएगा। मालूम हो कि राकेश 2012 बैच के मणिपुर कैडर के अधिकारी हैं। दिसंबर 2021 में उन्हें श्रीनगर में बतौर एसएसपी तैनात किया गया। राकेश बलवाल जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के रहने वाले हैं। वह एनआईए के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। एनआईए के पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्य करते हुए वह 2019 के पुलवामा हमला सहित कई आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच करने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





