• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, November 6, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

एके-203 की खरीद के लिए भारत और रूस के बीच हुए अनुबंध

The Radar by The Radar
December 6, 2021
in राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय
एके-203 की खरीद के लिए भारत और रूस के बीच हुए अनुबंध
Share on FacebookShare on Twitter

 

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यहां पहुंने से पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु भी भारत पहुंच चुके हैं। दोनों मंत्रियों ने अपने समकक्ष डॉ. एस जयशंकर और राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अब बैठकों का दौर शुरू हो गया है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने नई दिल्ली में आज एक बैठक की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच हुए समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 6,01,427 7.63×39 मिमी असॉल्ट राइफल एके-203 की खरीद के लिए अनुबंध, 2021-2031 से सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए कार्यक्रम जैसे समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उभरती भू-राजनीतिक परिस्थितियों में आज वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन एक बार फिर हमारे देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण महत्व की पुष्टि करता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा सहयोग हमारी साझेदारी के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि भारत-रूस साझेदारी पूरे क्षेत्र में शांति लाएगी और क्षेत्र को स्थिरता प्रदान करेगी। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत और रूस के संबंध बहुपक्षवाद, वैश्विक शांति, समृद्धि, आपसी समझ और विश्वास में एक सामान्य हित के आधार पर आधारित हैं। बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि हमारे देशों के संबंध के लिए इस समय सैन्य और तकनीकी क्षेत्र में भारत-रूस का सहयोग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

आज अंतर सरकारी आयोग की बैठक में रक्षा क्षेत्र सहयोग के बारे में रक्षा मंत्री के साथ हमारी विस्तृत चर्चा हुई। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में एक बैठक की। बैठक के दौरान डॉ. एस जयशंकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ये हमारी चौथी बैठक है। ये भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है।

आज हमारे पास न केवल अपने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक स्थिति पर चर्चा करने का अवसर है बल्कि हम पहली 2+2 बैठक में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन यूनिक इवेंट है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन विश्वास का रिश्ता साझा करते हैं। हम शिखर सम्मेलन से बहुत ही महत्वपूर्ण परिणामों की आशा कर रहे हैं। भारत-रूस के बीच साझेदारी यूनिक है। मुझे विश्वास है कि आज की वार्ता बहुत फलदायी होगी।

Previous Post

ओमिक्रॉन वेरिएंट मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 21

Next Post

एसआईटी एक महीने में सौंपेगी अपनी जांच रिपोर्ट

Next Post
एसआईटी एक महीने में सौंपेगी अपनी जांच रिपोर्ट

एसआईटी एक महीने में सौंपेगी अपनी जांच रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिसमस और नए साल के त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां तेज
राष्ट्रीय

क्रिसमस और नए साल के त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां तेज

by The Radar
November 6, 2026
0

मिजोरम, आइजोल : मिजोरम सरकार ने क्रिसमस और नए साल के त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी...

Read more
पहला भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार स्वीकार करने नई दिल्ली जाएंगी उषा मंगेशकर

पहला भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार स्वीकार करने नई दिल्ली जाएंगी उषा मंगेशकर

November 6, 2026
चेहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियां मिटाने में असरदार है बैंगन

चेहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियां मिटाने में असरदार है बैंगन

November 6, 2026
सोनोवाल ने दिया असम के चाय समुदाय के समग्र विकास और संगठन की मजबूती पर बल

सोनोवाल ने दिया असम के चाय समुदाय के समग्र विकास और संगठन की मजबूती पर बल

November 6, 2026
3 किलोग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ जब्त

3 किलोग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ जब्त

November 5, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved