• Home
  • About us
  • Contact us
Sunday, December 14, 2025
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को रोकने के लिए की कोशिशें तेज

The Radar by The Radar
November 10, 2021
in राष्ट्रीय
भारत ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को रोकने के लिए की कोशिशें तेज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत की अगुवाई में शुरू हो रहा दिल्ली रीजनल सिक्योरिटी डॉयलॉग मील का पत्थर साबित हो सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सचिवालय के सूत्र बताते हैं कि एनएसए अजीत डोभाल की अगुवाई में बुलाए गए सम्मेलन की जड़ें काफी गहरी हैं। अफगानिस्तान के मामले में भारत का यह कोई पहला और अंतिम प्रयास नहीं है। बल्कि अब एक सिलसिले की शुरुआत हो रही है और एशिया तथा मध्य एशिया में भारत के हितों को साधने में इसकी बड़ी भूमिका होगी।

विदेश मामलों के जानकारों का कहना है कि इसके जरिए भारत ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को रोकने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। पूर्व विदेश सचिव शशांक भी कहते हैं कि फिलहाल इस डॉयलॉग के बहाने भारत ने अपनी अहम भूमिका का एहसास दे दिया है। इससे दुनिया के देशों में अफगानिस्तान में शांति के प्रयासों को लेकर भारत की साफ-सुथरी मंशा का संकेत जाएगा।

पाकिस्तान की मंशा है कि अफगानिस्तान के मामले में भारत दूर रहे। वहां निर्माण, शांति की स्थापना, अंतरिम सरकार के गठन जैसी संभावनाओं में पाकिस्तान का प्रयास भारतीय हितों के रास्ते में रोड़ा अटकाने वाला है। पड़ोसी देश चीन ने अफगानिस्तान में अपने हितों का रोड मैप पाकिस्तान के सहयोग से तैयार किया है।

इसलिए चीन ने भी पाकिस्तान की सलाह को मानते हुए दिल्ली रीजनल सिक्योरिटी डॉयलॉग में शामिल होने में अपनी आनाकानी दिखाई है। एशिया में चीन के बाद दूसरे नंबर का सबसे प्रभावशाली देश भारत ही है। ऐसे में पाकिस्तान और चीन एशिया में भारत की लगातार मजबूत होती हुई स्थिति को बहुत हितकर नहीं मानते। जबकि भारत, चीन और रूस ब्रिक्स फोरम के सदस्य हैं। तीनों देशों ने आरआईसी (रूस-चीन-भारत) का फोरम बनाया है।

एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) में भारत, रूस, चीन के अलावा पाकिस्तान भी सदस्य है। हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भारत ने लगातार शिरकत की है, लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान में पैदा हुई सुरक्षा चिंताओं पर भारत के निमंत्रण को दोनों देशों ने ठुकरा दिया।

फिर भी भारत ने पहल की है और रूस, ईरान, ताजकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दिल्ली डॉयलॉग में शामिल होने के लिए भारत पहुंच रहे हैं। इनमें से ईरान, तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्तान की सीमाएं सीधे तौर पर अफगान से जुड़ी हैं।

Previous Post

असम में छठ पूजा को लेकर दिशा-निर्देश जारी

Next Post

टारगेट किलिंग रोकने के लिए सीआरपीएफ की पांच और कंपनियां होंगी तैनात

Next Post
टारगेट किलिंग रोकने के लिए सीआरपीएफ की पांच और कंपनियां होंगी तैनात

टारगेट किलिंग रोकने के लिए सीआरपीएफ की पांच और कंपनियां होंगी तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
राष्ट्रीय

भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा

by The Radar
December 13, 2025
0

भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...

Read more
घना कोहरे के कारण पारे में 1.2 डिग्री गिरावट

घना कोहरे के कारण पारे में 1.2 डिग्री गिरावट

December 13, 2025
दोषियों को जल्द मिले सजा : गरिमा  असम, गुवाहाटी : दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दायर की किए गए आरोपपत्र का स्वागत किया, जिसमें उनके पति की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को नामजद किया गया है।

दोषियों को जल्द मिले सजा : गरिमा असम, गुवाहाटी : दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दायर की किए गए आरोपपत्र का स्वागत किया, जिसमें उनके पति की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को नामजद किया गया है।

December 13, 2025
बारिश की कोई उम्मीद नहीं

बारिश की कोई उम्मीद नहीं

December 12, 2025
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा

यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा

December 12, 2025

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved