इंडोनेशिया, जकार्ता : इंडोनेशिया के तोबेलो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि आज सुबह तोबेलो में भूकंप आया। जिस की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया से 177 किमी उत्तर में था। फिलहाल भूकंप से नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) ने बताया कि इंडोनेशिया के हलमहेरा के उत्तर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनएससी के मुताबिक भूकंप के झटके बीती रात एक बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र 99 किलोमीटर की गहराई में था।गौरतलब है कि इंडोनेशिया में पिछले साल भूकंप ने तबाही मचाई थी। भूंकप से 268 लोगों से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






