जम्मू कश्मीर, पुलवामा : कश्मीर घाटी में एक फिर आतंकियों ने बिहार के दो मजदूरों को अपना निशाना बनाया है। पुलिस ने बताया कि घटना खरपोरा रत्नीपोरा की है। फिलहाल दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत स्थिर बताई है। हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी तरह दोनों मजदूरों की पहचान बिहार के बेतिया जिले के शमशाद अहमद और फैजान कादरी के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले 11 अगस्त को कश्मीर संभाग के बांदीपोरा में आतंकियों ने गैर-स्थानीय नागरिक पर फायरिंग की थी। इस हमले में नागरिक गोली लगने से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मृत मजदूर की पहचान बिहार निवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज के तौर पर हुई थी।
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,...
Read more






