• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, January 19, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

डायन बताकर एक ही परिवार चार लोगों को प्रताड़ित करने का शर्मनाक मामला आया सामने डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने की जघन्य घटना की निंदा

The Radar by The Radar
September 27, 2022
in राष्ट्रीय
डायन बताकर एक ही परिवार चार लोगों को प्रताड़ित करने का शर्मनाक मामला आया सामने डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने की जघन्य घटना की निंदा
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड, दुमका : झारखंड में दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित अस्वारी गांव में डायन बताकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं और एक पुरुष को भयावह रूप से प्रताड़ित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें जबरन मल-मूत्र पिलाया गया और गर्म लोहे की छड़ों से शरीर को दागा भी गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ितों को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि अस्वारी गांव के ही लोगों ने जादू-टोना करने के शक में तीन ग्रामीण महिलाओं- रसी मुर्मू (55), सोनमुनी टुड्डू (60) और कोलो टुड्डू (45) तथा श्रीलाल मुर्मू नामक 40-वर्षीय पुरुष की जमकर पिटाई की तथा उसके बाद उन्हें जबरन मल-मूत्र पिलाया। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार इस कदर सहमा हुआ था कि किसी ने पुलिस से मदद मांगने की हिम्मत तक नहीं की। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर चारों पीड़ितों को छुड़ाकर इलाज के लिए सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने सोनामुनी टुड्डू और श्रीलाल मुर्मू की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर के एक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इस मार्मिक घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए असम के राष्ट्रीय स्तर के मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने कहा कि इस तरह की जघन्य घटनाएं अशिक्षा के कारण घटित होती है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को शिक्षित करने के साथ ही इसे पाठ्यक्रम का हिस्सा भी बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि केंद्र सरकार या फिर राज्य सरकार इस तरह की मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में कदम उठाने में नाकाम रही है जो सचमुच दुर्भाग्यपूर्ण कहा जा सकता है। उनका कहना था कि आज भी देश के पिछड़े हिस्सों में शिक्षा की ज्योति नहीं पहुंच पाई है। इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार को लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।

Previous Post

बलात्कार मामले में आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजाl

Next Post

500 मीटर के दायरे में तत्काल लगे रोक

Next Post
500 मीटर के दायरे में तत्काल लगे रोक

500 मीटर के दायरे में तत्काल लगे रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट

by The Radar
January 19, 2026
0

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,...

Read more
एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज

एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज

January 19, 2026
कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, मौसम में हुआ बदलाव

कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

January 19, 2026
कीमतों में मामूली गिरावट, बाजार अपडेट

कीमतों में मामूली गिरावट, आम लोगों को मिली राहत

January 17, 2026
भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट

उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

January 17, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved