झारखंड, रांची : झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी। 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।. मालूम हो कि झारखंड में विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहा है। पहले चरण के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होंगे। 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 28 अक्टूबर को जांच होगी। 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी किए जाएंगे। 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 30 अक्टूबर को जांच होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 1 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि झारखंड में 24 जिले की 81 सीटें हैं, इनमें से 44 सामान्य श्रेणी की हैं। अनुसूचित जाति के लिए 9 और अनुसूजित जनजाति के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं। झारखंड में कुल 2.06 करोड़ मतदाता है। कुल 29,562 बूथ बनाए जाएंगे। इनमें से 5042 शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 24,520 होगी। एक बूथ पर औसत 881 वोटर्स मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 1271 बूथों का प्रबंधन महिलाओं के हाथ होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






