झारखंड, रांची : झारखंड के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता सेनानी, महापुरुष, झारखंड आंदोलनकारी, खिलाड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करनेवालों की जीवनी पढ़ाने की तैयारी चल रही है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (जेसीइआरटी) ने राज्य के ऐसे 42 लोगों की जीवनी तैयार की है। राज्य के गठन के बाद यह पहला प्रयास है। जेसीइआरटी ने इसका प्रारूप भी तैयार कर लिया है और आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एकेडमिक कमेटी बनेगी, जो पहले जेसीइआरटी द्वारा तैयार सामग्री का अध्ययन करेगी। जिन लोगों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा, उनके तथ्यों का भी पहले सत्यापन किया जायेगा। इसमें आवश्यकता अनुसार संबंधित व्यक्ति और उनके परिवारवालों से मुलाकात भी की जायेगी। एकेडमिक कमेटी की स्वीकृति के बाद प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इस संदर्भ में अंतिम निर्णय सरकार द्वारा लिया जायेगा।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





