जम्मू कश्मीर, पुंछ : नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत कल देर शाम को पुलिस ने पुंछ-मेंढर मार्ग से हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी रोहित बसकोत्रा और एएसपी मुशीम अहमद के निर्देश पर एसएचओ इंस्पेक्टर रंजीत सिंह राव और डीएसपी ऑपरेशन मनीष शर्मा की देखरेख में पुलिस की तरफ से पुलस्त नदी पर स्थित शेरे कश्मीर पुल के पास नाका लगाया गया । इस दौरान मेंढर की तरफ जा रही एक मोटरसाइकिल को रोका। उस पर तीन लोग सवार थे। पुलिस के रुकने का इशारा किए जाने के साथ ही वह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी में उनके कब्जे दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। और उन्हें थाने में पहुंचाया गया। उनकी पहचान सरफराज अहमद निवासी गोलाद मेंढर, मोहम्मद अलियास निवासी बलनोई मेंढर और मोहम्मद इरफान निवासी बलनोई मेंढर के रूप में हुई है। नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






