छत्तीसगढ़, कांकेर :छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़गांव थाना इलाके के मेंढरा के जंगल में बीएसएफ और पुलिस बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक माओवादी महिला गोली लगने से घायल हो गई। वहीं एक बीएसएफ जवान को भी चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक कांकेर के थाना प्रतापपुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटालियन की संयुक्त पार्टी गांव मरकाचुवा की तरफ सर्च अभियान के लिए रवाना हुए। अभियान के दौरान करीब आठ बजे (थाना से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्व दिशा) ग्राम उपांजुर के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ में एक महिला माओवादी महिला को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल माओवादी महिला की पहचान आरकेबी डिवीजन की सदस्या फगनी के रूप में शिनाख्ती हुई है। बताया जा रहा है कि फगनी एलओएस कमांडर विनोद मदनवाड़ा की पत्नी है। इस मुठभेड़ में एक बीएसएफ जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है, वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत मेंढरा के जंगलों में बीएसएफ और पुलिस का सयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों एवं जवानों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
डीजीजीआई टीम ने ज्वैलर्स शोरूम में मारा छापा
डीजीजीआई टीम ने ज्वैलर्स शोरूम में मारा छापा उत्तर प्रदेश, झांसी : विदेश से करोड़ों रुपये के सोना तस्करी के...
Read more






