असम, कार्बी आंग्लोंग : असम के कार्बी आंग्लोंग में 4 करोड़ रुपए की हेरोइन की खेप के साथ दो संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक यह खेप काकराजन इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान जब्त की गई थी। बारपथार पुलिस स्टेशन की एक टीम ने संदेह के आधार पर एक कार को रोका तलाशी के दौरान पुलिस टीम को उसमें लगभग 726.05 ग्राम हेरोइन मिली। यह खेप नगालैंड के डिमापुर से गोलाघाट ले जाई जा रही थी। पुलिस ने पुष्टि की है कि जब्त हेरोइन का बाजार मूल्य 4 करोड़ रुपए से अधिक है। कार में सावर दो संदिग्ध तस्करों साजिद खान और इकबाल अहमद को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





