कर्नाटक, बेंगलुरु : बेंगलुरु की एक अदालत ने कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने के लिए ट्विटर को निर्देश दिया है। एमआरटी म्यूजिक द्वारा इन अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें कथित तौर पर आरोप लगाया गया था कि फिल्म केजीएफ चैप्टर -2 के ट्रैक को गलत तरीके से इस्तेमाल करके एमआरटी म्यूजिक के अधिकार वाले कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया। एमआरटी म्यूजिक ने यशवंतपुर थाने में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट और भारत जोड़ो यात्रा के हैंडल पर आरोप है कि इन हैंडल से केजीएफ-2 के गानों के साथ एक वीडियो शेयर किया गया। वीडियो शेयर करते हुए कॉपीराइट का कथित रूप से उल्लंघन हुआ है। एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने केजीएफ-2 के गानों के अधिकार हिंदी में हासिल करने के लिए काफी पैसा दिया है। ऐसे में इसका इस तरह से इस्तेमाल कॉपीराइट का उल्लंघन है।
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...
Read more






