कर्नाटक, बेंगलुरु : बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एक हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल यात्रियों को लेकर जा रही एक शटल बस खंभे से टकरा गई, जिससे बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई। घटना के हादसों की जांच की जा रही है। बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह सवा पांच बजे 17 लोग शटल बस में सवार होकर टर्मिनल एक से टर्मिनल दो जा रहे थे। इसी दौरान बस टर्मिनल दो के पास मौजूद एक खंभे से टकरा गई। इससे बस में सवार 10 लोगों को चोट लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में सवार 17 यात्रियों में से 15 यात्री और दो क्रू सदस्य थे। बेंगलुरु हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बयान जारी कर कहा कि बस ऑपरेटर के साथ मिलकर घटना की जांच की जा रही है।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






