कर्नाटक, बेंगलुरु : कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। वह भारतीय जनता भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला सचिव थे। इस घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही न्याय होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेट्टारू कल रात अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उनपर जानलेवा हमला किया। उनपर कुल्हाड़ी और तलवार से भी हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर कहा कि दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






