बिहार, खगड़िया : प्रदेश के खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अलौली गढ़ में एक बड़ी नाव दुर्घटना हुई है। घटना कल रात की है। कोसी नदी में नाव पलटने से एक ट्रैक्टर सहित पांच दो पहिया वाहन नदी में समा गए। नाव अब तक लापता है। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। हालांकि जिला प्रशासन की मानें तो इस घटना में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं नाव में 30 लोग के करीब सवार थे। इनमें से कुद लोग नदी में डूब गए। आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम बचाओ अभियान में जुटी है। जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके वारदात पर मौजूद हैं। गौरतलब है कि उक्त नाव हादसा के बाद नाव पर सवार किसी परिवार ने दुर्घटना में अपने परिजन के हताहत की खबर जिला प्रशासन को नहीं दी है। जिला प्रशासन ने बताया है कि घटना के बाद घटना स्थल पर बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। अलौली प्रखंड के कोसी और बागमती नदी में अवैध रूप से नाव का परिचालन दबंगों द्वारा कराया जाता रहा है। जिस कारण ऐसी घटनाएं आए दिन घटित होती रहती हैं। गौरतलब है कि उक्त नाव हादसा के बाद नाव पर सवार किसी परिवार ने दुर्घटना में अपने परिजन के हताहत की खबर जिला प्रशासन को नहीं दी है। जिला प्रशासन ने बताया है कि घटना के बाद घटना स्थल पर बचाओ अभियान चल रहा है। अलौली प्रखंड के कोसी और बागमती नदी में अवैध रूप से नाव का परिचालन दबंगों द्वारा कराया जाता रहा है। जिस कारण ऐसी घटनाएं आए दिन घटित होती रहती हैं।
भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त
मणिपुर, इंफाल : राज्य में सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में अपने लगातार...
Read more