पश्चिम बंगाल, कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार को एक बार फिर चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार को इस महीने के अंत तक उचित जवाब नहीं मिलता है तो वह अपना विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे। मालूम हो टीएमसी पश्चिम बंगाल को मनरेगा सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बकाए का कथित रूप से भुगतान नहीं किए जाने को लेकर विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि दो साल इंतजार करते हुए बीत गए। थोड़े दिन और इंतजार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर 31 अक्तूबर तक जवाब नहीं मिला तो टीएमसी एक नवंबर से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा। इस बार आंदोलन का नेतृत्व पार्टी की सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी। गौरतलब है तीन और चार अक्तूबर को तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार के सामने अपनी मांग रखने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन में लगभग चार हजार मनरेगा कार्डधारकों ने भाग लिया था। इन लोगों को पश्चिम बंगाल से बसों में दिल्ली लाया गया था।
राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु के बीच महामुकाबला आज
असम, गुवाहाटी : असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम में कल आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल...
Read more






