हरियाणा, चंडीगढ़ आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। दिल्ली में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ उनके पुत्र भव्य बिश्नोई, मां जसमा देवी व पत्नी रेणुका बिश्नोई भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे। पार्टी का दामन थामने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। उन्होंने मोदी को सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई नीतियों से प्रभावित हूं। आठ साल में किसी भी मुख्यमंत्री का बेदाग रहना बड़ी बात है। इस मौके पर धनखड़ ने कहा कि राजस्थान में बिश्नोई समाज का बड़ा वर्ग है। कुलदीप के आने से राजस्थान में भी लाभ होगा। कुलदीप बिश्नोई मृदुभाषी और सौम्य नेता हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिला। वहीं मनोहर लाल ने कहा कि मैं कुलदीप बिश्नोई का भाजपा में स्वागत करता हूं। रेणुका बिश्नोई का भी भाजपा में स्वागत है। कुलदीप बिश्नोई भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए है। बिश्नोई के आने से भाजपा को फायदा होगा।
अजमल ने की मिया समुदाय के खिलाफ मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणियों की आलोचना
अजमल ने की मिया समुदाय के खिलाफ मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणियों की आलोचना असम, गुवाहाटी : एआईयूडीएफ सुप्रीमो एवं पूर्व...
Read more






