• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, February 11, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का ताजा मामला

डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने की कड़े कानून बनाने की वकालत

The Radar by The Radar
June 17, 2022
in राष्ट्रीय
फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का ताजा मामला
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार, बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में अपहरण कर पकड़ौआ विवाह करवाने का एक ताजा मामला सामने आया है। यह फिलहाल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। विवाह के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस संबंध में तेघड़ा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसका अपहरण कर पकड़ौआ विवाह करवाया गया है। हालांकि इस पूरे प्रकरण पर पुलिस अब भी कुछ कहने से बच रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव निवासी सुबोध कुमार झा ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कहा है कि उसके पुत्र का अपहरण कर जबरन विवाह करवाया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 14 जून की दोपहर उनका बेटा पशु चिकित्सक सत्यम कुमार मवेशी का इलाज करने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटा। अगले दिन की सुबह सत्यम की मां के फोन पर शादी का एक विडियो क्लिप आया, जिसमें मंदिर में सत्यम और उसके साथ दुल्हन के कपड़े में एक लड़की बैठी हुई थी। आस-पास लोगों की भीड़ थी और पंडित मंत्रोच्चारण कर रहा था। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा था कि यह विवाह की रस्में निभाई जा रही है।

इस वीडियो को देखने के बाद परिवारवालों के होश उड़ गए। वहीं सत्यम के चाचा का कहना है कि हसनपुर गांव के विजय सिंह ने सत्यम का अपहरण कर उसका जबरन विवाह करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यहां उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि बिहार में पकड़ौआ विवाह नई बात नहीं है। यह परंपरा दशकों से चलती आ रही है। इसमें किसी लड़के का अपहरण कर जबरन उसकी किसी लड़की से विवाह करवा दी जाती है। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि ऐसा करने से दहेज के झंझट से छुटकारा मिलता है। इस घटना पर असम के राष्ट्रीय स्तर के मानव अधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा अंधविश्वास विरोधी नेता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरी तरह गैरकानूनी है।

उन्होंने इसके लिए कड़े कानून बनाने की वकालत की। उनका कहना था कि देश में कई परंपराएं चल रही हैं। यह परंपराएं न केवल सामाजिक व्याधि है बल्कि यह समाज और मानव जाति के लिए कल्याणजनक नहीं है। इसीलिए वह इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं और बिहार सरकार से कठोर कानून बनाने की मांग करते हैं। उनका यह भी कहना था कि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन को अपहरण की घटना दर्ज करनी चाहिए। डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने 21वी सदी में भी इस तरह की घटनाएं सामने आने को दुर्भाग्यजनक करार दिया।

Previous Post

अब घुमंतू जाति को दिया जाएगा जमीन का मालिकाना हक

Next Post

शेयर बाजार में फिर आई सुनामी

Next Post
रूस-यूक्रेन युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट 

शेयर बाजार में फिर आई सुनामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
राष्ट्रीय

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

by The Radar
February 11, 2026
0

केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...

Read more
पांच साल में एक करोड़ नौकरी

पांच साल में एक करोड़ नौकरी

February 7, 2026
बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

February 7, 2026
प्रधानमंत्री ने किया अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे का स्वागत

प्रधानमंत्री ने किया अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे का स्वागत

February 7, 2026
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

February 6, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved