• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, March 16, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

लवलीना बनी डीएसपी

The Radar by The Radar
January 12, 2022
in राष्ट्रीय
लवलीना बनी डीएसपी
Share on FacebookShare on Twitter

 

असम, गुवाहाटी : राज्य सरकार ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बरगोहाई को एक बड़ी जिम्मेदारी साैंपी है। उन्हें आज असम पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का पद साैंपा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने जनता भवन में लवलीना को नियुक्ति पत्र सौंपा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पदक जीतने पर डीएसपी का पद साैंपने का वादा किया था। साथ ही लवलीना के नाम पर सड़क और उनके गृह नगर में एक स्टेडियम भी बनाने की घोषणा की थी।

लवलीना ने कल विशेष पुलिस महानिदेशक एलआर बिश्नोई से मुलाकात की थी। बिश्वोई ने लवलीना का बुके देकर स्वागत किया था। बिश्वोई ने अपने ट्विटर पर फोटो भी शेयर की थी, जिसे फिर लवलीना ने रीट्वीट करते हुए उनका धन्यवाद दिया था। मालूम हो कि लवलीना ने ओलिंपिक के इतिहास में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज बनीं थी। यही नहीं, वह 125 साल के ओलिंपिक इतिहास में असम की पहली एथलीट हैं, जिन्होंने पदक जीता है। इसके अलावा लवलीन ओलंपिक पोडियम पर अपना सफर समाप्त करने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज बन गई।

उनसे पहले छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम और विजेंदर सिंह भी ओलंपिक में पदक जीत चुके हैं।लवलीना के पदक जीतने से उनके गांव का नक्शा भी बदल गया था जो कच्ची सड़क होने से राहगीरों को परेशान करता था। गोलघाट जिले के बारोमुथिया गांव की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन अब पूरे गांव में खुशी का माहाैल है। जब असम सरकार को पता लगा कि पदक आ गया है, तो उन्होंने सबसे पहले लवलीना के गांव की सड़क पक्की करने के लिए तुरंत कदम उठाया।

23 साल की महिला मुक्केबाज लवलीना सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से हार गई थी। पहली बार ओलिंपिक खेल रहीं लवलीना को 0-5 से शिकस्त का सामना करते हुए कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। टोक्यो ओलिंपिक खेलों के बाद लवलीना ने कहा था कि अब उनका अगला लक्ष्य पेरिस 2024 में स्वर्ण पदक जीतना है।

Previous Post

आप अगले सप्ताह घोषित करेगा पंजाब के मुख्यमंत्री का चेहरा

Next Post

एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

Next Post
एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

by The Radar
March 14, 2026
0

असम, सिलचर : ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...

Read more
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुरू

March 13, 2026
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

जेजेए ने सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों को सौंपा मांगपत्र

March 13, 2026
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

बदलता नजर आ रहा है मौसम

March 13, 2026
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

March 13, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved