उत्तर प्रदेश, लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव को लेकर गौतमबुद्धनगर के लिए प्रत्याशी की पहले ही घोषणा कर दी थी।लेकिन अब सपा प्रमुख ने प्रत्याशी को बदल दिया है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैठक की। नोएडा से पहले राहुल अवाना प्रत्याशी थे। अब महेंद्र नागर को प्रत्याशी बनाया है। निर्वाचन आयोग दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की। इस चरण में गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर व बुलंदशहर समेत आठ सीटों के साथ 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। पहला चरण: 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा। दूसरे चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा। तीसरा चरण: सात मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। पांचवां चरण: 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा। छठा चरण: 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा। सातवां चरण: एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
डीजीजीआई टीम ने ज्वैलर्स शोरूम में मारा छापा
डीजीजीआई टीम ने ज्वैलर्स शोरूम में मारा छापा उत्तर प्रदेश, झांसी : विदेश से करोड़ों रुपये के सोना तस्करी के...
Read more






