उत्तर प्रदेश, लखनऊ : आतिशबाजी के कारण दीपावली की रात में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़ोतरी से सांसों पर फिर संकट गहरा गया। इस दीपावली की रात एक्यूआई का स्तर 450 के पार पहुंच गया। इससे पहले दोपहर तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक्यूआई 250 से 300 तक था। कल भी प्रदूषण का स्तर 375 दर्ज किया गया। दोपहर से शाम होते होते वायु गुणवत्ता सूचकांक में उछाल आने लगा। शहर से लेकर देहात में जमकर आतिशबाजी हुई। इसके चलते एक्यूआई का स्तर 470 तक पहुंच गया। लगभग पांच घंटे तक शहर में प्रदूषण का स्तर सबसे ऊपर रहा। इस सीजन में पहली बार इतना एक्यूआई हुआ। शहर में जयभीमनगर में 380, गंगानगर 377 व पल्लवपुरम में 373 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




