मध्यप्रदेश, आगर : भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज दसवां दिन है। इस दौरान कांग्रेस लगातार भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर हमला जारी है। अब राहुल गांधी ने एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि संघ वाले जय श्री राम बोलते हैं, न कि जय सियाराम। वहां कोई सीता नहीं है। उन्होंने सीता को बाहर रखा है, क्योंकि वे सीता की पूजा नहीं करते हैं। राहुल ने जय सियाराम और जय श्री राम में फर्क भी बताया। भारत जोड़ो यात्रा आगर मालवा में थी। उस दौरान राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। राहुल ने कहा कि जय सियाराम का अर्थ है कि सीता जी और राम जी एक ही हैं। जब आरएसएस में कोई महिला नहीं है तो वे यह नारा कैसे दे सकते हैं। यह सियाराम का संगठन नहीं है। वहां कोई सीता नहीं है। उन्होंने सीता को बाहर रखा है। मेरा आरएसएस के दोस्तों से अनुरोध है कि जय श्री राम के साथ-साथ जय सियाराम और हे राम का भी जाप किया करें। सीताजी का अपमान न करें। राहुल गांधी ने कहा कि ये सब मुझे एक पंडित ने बताया। पंडित उनके पास आए थे। राहुल ने कहा कि मैं यात्रा के दौरान काफी-कुछ सीख रहा हूं। राहुल ने हे राम, सिया राम और सीता राम को भी अलग तरीके से समझाया। राहुल ने ये भी कहा कि आरएसएस के लोग भाजपा में गए और उन्होंने भगवान राम के जीवन के तरीके को कभी नहीं अपनाया। भगवान राम ने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया। उन्होंने समाज को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की मदद की है।
अमेरिका ने मार गिराया चीन का जासूसी गुब्बारा
अमेरिका, वाशिंगटन : अमेरिका ने कल देर रात उत्तरी क्षेत्र के ऊपर चक्कर लगा रहे चीन के जासूसी गुब्बारे को...
Read more