मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जनवरी माह में 31 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। पिछले 5 दिन में दिन के तापमान में 10 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई। जहां 20 के आसपास तापमान चल रहा था उन शहरों में 30 पारा पहुंच गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा। उत्तरी हवा से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अभी दो सिस्टम की एक्टिविटी होने से हवा का रुख अभी दक्षिण-पूर्वी है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की भी एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे प्रदेश एक बार फिर ठंडी हवा की चपेट में आएगा और दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन प्रदेश में इसका असर कम है। जेट स्ट्रीम हवाएं जमीन से 12.6 किमी की ऊंचाई पर चलती हैं।
रिश्वत लेते तीन गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश, कुल्लू : विजिलेंस ने कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में दबिश देकर सहायक आयुक्त व खाद्य...
Read more