मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा। 24 मार्च तक चलने वाले सत्र में सिर्फ 9 दिन बैठकें होंगी। इसके अलावा बाकी छह दिन अवकाश रहेगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल की स्वीकृति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय बजट सत्र की तैयारियों में जुट गया है। विधानसभा का बजट सत्र 24-25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के चलते 10 मार्च से प्रारंभ होगा। विधानसभा में मोहन यादव सरकार का यह पहला पूर्ण बजट होगा, जिसकी शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ होगी।मालूम हो कि मोहन यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और व्यवसायी हैं, जो 2023 से मध्य प्रदेश के 19वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य वे 2013 से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बंथरा थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार दरोगा...
Read more






