मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पिछले चार दिनों से बारिश रुक गई थी और इस दौरान कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई। हालांकि हल्की बारिश का दौर जारी है। लेकिन आज और कल ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 9 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच बारिश हो सकती है। अगर अति भारी बारिश का अलर्ट है। कल ग्वालियर, दतिया और मुरैना में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच पानी गिर सकती है। वहीं, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और छतरपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य में मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है। 2 दिन पहले प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप और धूलभरी हवाएं देखने को मिली। वहीं कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में आज से फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो रहा है। वहीं इंदौर-भोपाल में बूंदाबादी पड़ने के आसार हैं।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





