मध्यप्रदेश, भोपाल : प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई। राहुल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी चल रहे हैं। सुबह 10 बजे चाय के लिए यात्रा आगर जिले के तनोदिया गांव पहुंची। आगर जिले में यात्रा तीन दिन और दो रात रुकेगी, जो भारत जोड़ो यात्रा की सबसे लंबी यात्रा होगी। आगर में 97 किमी की यात्रा होगी। आगर से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। कहा जा रहा है कि आगर में यात्रा के दौरान राहुल बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर में जा सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने चौकस तैयारी की है। यात्रा की सुरक्षा के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया गया है।
अमेरिका ने मार गिराया चीन का जासूसी गुब्बारा
अमेरिका, वाशिंगटन : अमेरिका ने कल देर रात उत्तरी क्षेत्र के ऊपर चक्कर लगा रहे चीन के जासूसी गुब्बारे को...
Read more