मध्य प्रदेश, इंदौर : प्रदेश के इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कल दिनभर साफ आसमान और तेज धूप का अनुभव हुआ, जिससे दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक, यानी 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई और यह 12.5 डिग्री सेल्सियस (-2) दर्ज किया गया। आज सुबह से मौसम पूरी तरह साफ है और धूप खिली हुई है। ठंड का असर अब कम हो रहा है और मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक-दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। इन दिनों इंदौर का मौसम दूसरे जिलों की तुलना में अलग अनुभव हो रहा है। इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड को लगभग खत्म कर दिया था। एक सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में काफी वृद्धि देखी गई थी। हालांकि, बीती रात का तापमान 1 डिग्री गिरा और अभी भी दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री और रात का तापमान 2 डिग्री अधिक बना हुआ है।फरवरी के पहले सप्ताह में इंदौर का मौसम साफ रहेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के चलते फरवरी के शुरुआती चार दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव देखा जा सकता है। 1 से 4 फरवरी के बीच प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहने की संभावना है।
रिश्वत लेते तीन गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश, कुल्लू : विजिलेंस ने कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में दबिश देकर सहायक आयुक्त व खाद्य...
Read more