महाराष्ट्र,मुंबई : मुंबई से मॉरीशस जा रही एयर मॉरीशस की फ्लाइट में आज सुबह बड़ी समस्या पैदा हो गई। इसके वातानुकूलित व्यवस्था पूरी तरह काम करना बंद कर दिया, जिसके चलते इसमें सवार यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि इस फ्लाइट में बैठे कई बच्चे और एक 78 साल के बुजुर्ग को सांस की समस्या पैदा हो गई। हालांकि इसके बावजूद उन्हें विमान से करीब पांच घंटे तक उतरने नहीं दिया गया। फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान को सुबह 4.30 बजे उड़ान भरनी थी। इसके लिए 3.45 बजे यात्रियों की बोर्डिंग शुरू कर दी गई। हालांकि इसके बाद विमान में इंजन की समस्या आ गई। फ्लाइट के उड़ान न भरने के बावजूद यात्रियों को पांच घंटे तक बैठे रहना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे कैप्टन ने एलान किया कि फ्लाइट के रद्द होने की जानकारी दी। इस पर यात्री ने शिकायत करते हुए कहा कि इतना इंतजार कराने के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया और उन्हें मॉरीशस भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच पश्चिम बंगाल, कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
Read more






