महाराष्ट्र, मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में एक दिवसीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध समूह में बदलने का श्रेय रतन टाटा को जाता है। उनका बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय झंडा 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा। बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। राकांपा-एससीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले ने मुंबई के एनसीपीए मैदान में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। कुमार मंगलम ने एनसीपीए पहुंचकर रतन टाटा को श्रद्धा-सुमन अर्पित की। इसके अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी श्रद्धांजलि दी।रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम नवल टाटा और माता का नाम सूनी टाटा था। टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा उनके परदादा थे। 1948 में जब वे केवल 10 वर्ष के थे तो उनके माता-पिता अलग हो गए। ऐसे में उनका पालन-पोषण उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया था।
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...
Read more






