महाराष्ट्र, मुंबई : नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बना दिया गया है।ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। वे रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे हैं। नोएल टाटा पहले से ही सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में एक ट्रस्टी के रूप में कार्यरत हैं। वे टाटा ट्रेंट के चेयरमैन और टाटा स्टील के उप चेयरमैन भी हैं। नोएल 40 से अधिक वर्षों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं. वह वर्तमान में टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के बोर्ड में कार्यरत हैं, जिसमें टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हैं। उन्होंने 11 से अधिक वर्षों तक ट्रेंट के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने ट्रेंट के विभिन्न प्रारूपों के विकास की देखरेख की और पिछले एक दशक में इसकी खुदरा श्रृंखला ट्रेंट को 2.8 लाख करोड़ रुपये की कंपनी बनाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more