महाराष्ट्र, मुंबई : राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक सिद्दीकी का सुपारी देकर हत्या करवाया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों शूटर्स से पूछताछ में पता चला है कि उन्हें मुंबई और बाहर 2 लोगों को शूटआउट करने के ऑर्डर मिला था। मर्डर के लिए सभी शूटर को पैसे भी दिए गए थे। इधर मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि सुपारी देने वाले दोनों लोगों की पहचान कर ली है। हत्या में शामिल शूटरों से हुए खुलासे के बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड में है। मुंबई पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क कर पकड़े गए दोनों शूटरों की जानकारी की मांगी है। हरियाणा पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम गुरमेल बलजीत सिंह के घर से उसके बारे में पता लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पुलिस धर्मराज कश्यप के बारे में पता लगा रही है। गुजरात पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी है। इसके अलावा पुलिस ने मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुंबई के मालाबार हिल स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री आवास के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
असम में है 14 अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियाँ
असम, गुवाहाटी : असम के सीमा सुरक्षा एवं विकास विभाग के मंत्री अतुल बोरा ने असम विधानसभा में बताया कि...
Read more