महाराष्ट्र, मुंबई : महाराष्ट्र की सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी मंत्रियों के विभाग छीन लिए हैं। 5 कैबिनेट, 4 राज्य मंत्रियों की जिम्मेदारी दूसरों को सौंपी गई है। एकनाथ शिंदे का विभाग सुभाष देसाई को और आदित्य ठाकरे को 3 विभागों का प्रभार दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान के मुताबिक बागी मंत्रियों के विभाग अन्य मंत्रियों को इसलिए दिए जा रहे हैं, ताकि प्रशासन चलाने में आसानी हो और जनहित के कामों में रुकावटें न आएं। गुलाब राव पाटील का जल आपूर्ति विभाग परिवहन मंत्री अनिल परब के पास चला गया है। कृषि मंत्री दादा भुसे का विभाग शंकरराव गडाख को दिया गया है। गृहराज्य मंत्री शंभूराज देसाई का विभाग संजय बनसोडे को दिया गया है। बच्चू कडू का विभाग अदिति तटकरे को दिया गया है। अब्दुूल सत्तार का विभाग प्राजक्ता तानपुरे को दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत का विभाग अब आदित्य ठाकरे देखेंगे।
गौरतलब है कि ठाकरे सरकार के चारों राज्य मंत्री इस वक्त बागियों के साथ गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में जमे हुए हैं।
भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी किया संकल्प पत्र
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने...
Read more