असम, गुवाहाटी: राज्य के कोकराझाड़ जिले ने दो बालिकाओं के बलात्कार और हत्या मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सात में से तीन मुख्य आरोपी बताए जाते हैं।आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट और आईपीसी की कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच के लिए पुलिस के अलावा विशेष जांच दल का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इससे जुड़ी जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर बताया कि मुख्य आरोपियों की शिनाख्त मुजम्मिल शेख, नजीबुल शेख और फारूक रहमान के रूप में की गई है।
इन लोगों ने ही लड़कियों के साथ जघन्य अपराध किया गया था। बलात्कार के बाद पहले तो उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और उनके शवों को एक पेड़ में लटका दिया गया था। उन्होंने त्वरित गुत्थी को सुलझाने के लिए असम पुलिस की सराहना की है। गौरतलब है कि इससे पूर्व गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जहांनूर इस्लाम, मोजमेल शेख, अतफ अली, हनीफ शेख और शंकरदेव बर्मन शामिल है।
उल्लेखनीय है कि 11 जिले के जून अभयुक्ति गांव के एक जंगल में 16 और 14 साल की नाबालिग लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला था। मुख्यमंत्री दोनों नाबालिग बच्चियों के घर गए थे और परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था।