असम, गुवाहाटी: महानगर पुलिस को मालीगांव हत्याकांड के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जालुकबाड़ी पुलिस ने आज घटना के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त रोहन शील और राजेश बसफोर के रूप में हुई है।
इन्हें पांडु कॉलेज इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में पत्रकारों से बातचीत में पुलिस उपायुक्त मुनींद्र सैकिया ने कहा कि हमने घटना के संबंध में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी मोहन गिरी और सूरज गिरी के करीबी बताए जा रहे हैं। मामले की मुख्य आरोपी गीता प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीसीपी ने आगे बताया कि रेलवे कर्मचारी संतोष प्रसाद की हत्या पारिवारिक कलह पर आधारित थी।आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति में बताया कि संतोष प्रसाद ने पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी गीता प्रसाद और उनके बच्चों के साथ शारीरिक अत्याचार कर रहे थे।
गीता ने तदनुसार अपने भाइयों को मामले की जानकारी दी और उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस तय समयावधि में चार्जशीट दाखिल करेगी।