मणिपुर, इम्फाल : मणिपुर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बीच सेना के शीर्ष अधिकारियों ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को जानकारी दी। इस दल का नेतृत्व पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी ने किया। राजभवन में हुई बैठक के दौरान सेना के अधिकारियों के दल, जिसमें जीओसी स्पीयर कोर, लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर और आईजीएआर दक्षिण, मेजर जनरल रावरूप सिंह भी शामिल थे, ने भी भल्ला को पूर्वोत्तर में समग्र सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी दी। बैठक के दौरान जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल को आगामी 134वें डूरंड कप 2025 की तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी, जो 30 जुलाई से 12 अगस्त तक इम्फाल में आयोजित किया जाएगा। रक्षा सूत्रों ने बताया कि वायुसेना के विमान से इम्फाल हवाई अड्डे पर उतरे अधिकारियों ने स्थानीय सैन्य नेतृत्व के साथ समीक्षा बैठकें भी कीं। उन्होंने कहा, “यह दौरा क्षेत्र में सुरक्षा और परिचालन तैयारियों के नियमित आकलन का हिस्सा है।” मई 2023 से इम्फाल घाटी में रहने वाले मैतेई और मणिपुर में आसपास की पहाड़ियों में रहने वाले कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं।
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बंथरा थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार दरोगा...
Read more






