मणिपुर, इंफाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे के बाद पश्चिमी इंफाल जिले के दो गांवों में हथियारों और बमों से लैश कुकी उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 15 लोग घायल हो गए। फयेंग और कांगचुप चिंगखोंग दो गांवों में तैनात राज्य पुलिस और मणिपुर राइफल्स के कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई भी की। शुक्रवार की रात चार घंटे से भी अधिक समय तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उग्रवादियों को पास की पहाड़ियों में खदेड़ दिया। इस मुठभेड़ में घायल हुए लोगों को इंफाल के रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और राज मेडिसिटी ले जाया गया। दो लोगों की हालत फिलहार गंबीर बताई जा रही है। पिछले 24 घंटों में नए हिंसा की घटना पोंबिखोक से सामने आई है। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। मणिपुर पुलिस, असम रायफल्स और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त टीमों ने काकचिंग के सुगनु सेराओ क्षेत्र से सात शव बरामद किए।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more