छत्तीसगढ़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने चार दिन पहले एक इंजीनियर व उसके सहायक का अपहरण कर लिया था, लेकिन अब खबर है कि दोनों को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने बताया दोनो को बीजापुर जिले से अपहरण किया गया था।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि जिले में एक नदी पर पुल निर्माण में लगी कंपनी के इंजीनियर व उसके सहायक का चार दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। मंगलवार शाम दोनों को सकुशल रिहा कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय इंजीनियर अशोक पवार व उनके सहायक आनंद यादव मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
अपहरण के बाद पवार की पत्नी सोनल व उनकी दो बेटियां बीजापुर पहुंच गईं। इसके बाद तीनों की ओर से एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर पति की रिहाई की मांग की गई थी। ऐस ही अपील आदिवासी नेता नंद कुमार साईं ने की थी। इसके बाद माओवादियों ने दोनों को रिहा कर दिया।
तीन महीने में दूसरा अपहरण बीजापुर जिले में नक्सलियों को आतंक जारी है। नक्सलियों द्वारा यह तीन महीने में दूसरा अपहरण है। इससे पहले बीजापुर जिले में 35 वर्षीय सब-इंजीनियर और एक चपरासी का भी अपहरण कर लिया गया था।