उत्तर प्रदेश, मथुरा : प्रदेश के मथुरा कोतवाली पुलिस ने 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी और वह घायल हो गया। उपचार के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल सतीश आगरा के अछनेरा स्थित किरावली थाना क्षेत्र के मुढियापुरा गांव का निवासी है। वह 3 दिन पहले ही माल गोदाम रोड पर 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। परिजन की तहरीर पर सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी के माल गोदाम रोड पर घुमने की सूचना मिली। पुलिस ने पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस पर आरोपी पुलिस पर फायरिंग किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी। वही मध्य प्रदेश के गुना जिले में दस वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि केदारनाथ के जंगल में रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एनकाउंटर हुआ है। 40 वर्षीय आरोपी का नाम मुकेश जाटव है। वह बमोरी थाना क्षेत्र के गढ़ला उजारी गांव का रहने वाला है। एसपी संजीव कुमार सिंहा ने आरोपी ने पुलिस पर दो राउंड फायर किए थे। इसके बाद पुलिस ने आत्म सुरक्षा के लिए फायर किया तो आरोपी के घुटने में चोट आई है।
असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर विरोध प्रदर्शन
अरुणाचल प्रदेश, दिबांग घाटी : अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग घाटी जिले के रोइंग में शंकर पेगु नाम के एक...
Read more