मेघालय, शिलांग : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा 2014 में राज्य में इस तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के एक दशक बाद मेघालय ने वैज्ञानिक और विनियमित ढाँचों के तहत आधिकारिक तौर पर कोयला खनन फिर से शुरू कर दिया है। पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ प्रथाओं की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाते हुए, मेघालय के दो कोयला ब्लॉकों – पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में सारिंगखम ए कोयला ब्लॉक और पश्चिमी खासी हिल्स जिले में पिंडेंगशाहलांग कोयला ब्लॉक – ने कोयला मंत्रालय से वैधानिक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद उत्पादन शुरू कर दिया है। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सारिंगखम ए कोयला ब्लॉक को 10 मार्च को खोलने की अनुमति दी गई थी और 3 जून को उत्पादन शुरू हुआ, जबकि पिंडेंगशाहलांग कोयला ब्लॉक को 2 मई को अनुमति मिली और 5 जून को परिचालन शुरू हुआ। एनजीटी ने अप्रैल 2014 में मेघालय में कोयला खनन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें अनियमित रैट-होल खनन के कारण व्यापक पर्यावरणीय क्षरण, जल प्रदूषण और असुरक्षित कार्य स्थितियों का हवाला दिया गया था।
न्यायाधिकरण ने पाया था कि इस तरह की गतिविधियाँ पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन करती हैं और श्रमिकों तथा स्थानीय समुदायों के लिए गंभीर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जोखिम पैदा करती हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्य में खनन की बहाली वैज्ञानिक, कानूनी और पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित खनन प्रथाओं के लिए एक ढाँचा स्थापित करने हेतु वर्षों के कानूनी और नियामक प्रयासों के बाद हुई है।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





