असम, गुवाहाटी : केंद्रीय आयुष मंत्रालय और असम सरकार मिलकर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 में 50 दिन शेष रहने के मौके पर आज एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल असम के शिवसागर में रंगघर परिसर में आयोजित योग उत्सव में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के साथ इस मौके पर उपस्थित रहे। गौरतलब है कि शिवसागर का चुनाव इसलिए किया गया, क्योंकि केंद्र की पांच पुरातात्विक स्थलों राखीगढ़ी (हरियाणा), हस्तिनापुर (उत्तर प्रदेश), शिवसागर (असम), धोलावीरा (गुजरात) और अधिचनालूर (तमिलनाडु) को भारत के प्रतिष्ठित स्थलों के तौर पर विकसित करने की योजना है।
आयुष मंत्रालय अपनी स्वायत्त संस्था मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) के जरिए आयोजित कर रहे कार्यक्रम का उद्देश्य योग के विभिन्न आयामों को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य तथा कल्याण के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की उल्टी गिनती के अभियान को बढ़ावा देना है। आज के इस उत्सव में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र मुंजपारा, केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और राज्य के कैबिनेट मंत्री केशव महंत, रनोज पेगू, जोगेन मोहन और बिमल बोरा उपस्थित थे।
साथ ही सिक्किम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मणि कुमार शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अलो लिबांग, सांसद तपन कुमार गोगोई और एस फांगनोन कोन्याक, विधायक प्रशांत फुकन, चक्रधर गोगोई, तरंग गोगोई, सुशांत बरगोहाईं और धर्मेश्वर कुवर ने भी हिस्सा लिया।